35.1 C
Delhi
गुरूवार, 21 सितम्बर,2023

GATE 2024 Registration: गेट 2024 के रजिस्ट्रेशन आरंभ, gate2024.iisc.ac.in पर करें अप्लाई

- विज्ञापन -

GATE 2024: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर ( आईआईएससी ) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग ( गेट 2024) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले रजिस्ट्रेशन शुरू के लिए 24 अगस्त की तारीख तय की गई थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया था।

आधिकारिक वेबाइट के अनुसार आवेदन की आखिरी तारीख 29 सितंबर 2023 है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। गेट रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc)बंगलुरु  अगले साल 2024 में 3, 4, 10, और 11 फरवरी 2024 को गेट परीक्षा का आयोजन करेगा। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किए जाएंगे। 

- विज्ञापन -

GATE 2024 के लिए आवेदन कैसे करें

  • गेट2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • GATE 2024 के लिए आवेदन लिंक खोलें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी जानकारी भरें और सबमिट करें। आपका लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट हो जाएगा।
  • अब लॉगइन करें और फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और पेमेंट करें।
  • अपना फॉर्म जमा करें।

इस बार गेट परीक्षा में एक नया पेपर जोड़ा है। यह नया पेपर डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर है। गेट 2024 में कुल 30 पेपर हैं। उम्मीदवार ज्यादा से ज्यादा दो पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। 16 फरवरी, 2024 को रिस्पॉस शीट और आंसर-की 21 फरवरी, 2024 को रिलीज हो सकती है। 25 फरवरी, 2024 तक आपत्ति उठाने का मौका दिया जाएगा।

गेट रिजल्ट का ऐलान 16 मार्च, 2024 को किया जाएगा।  गेट क्वालीफाई कर सिर्फ आईआईटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला नहीं मिलता बल्कि इस स्कोर के आधार पर देश की विभिन्न पीएसयू में नौकरी व स्कॉलरशिप्स भी मिलती है।

- Advertisement -

आपकी राय:

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ताजा समाचार

- विज्ञापन -

लोकप्रिय समाचार