शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

गांधी जयंती: हिमाचल के नेताओं ने महात्मा गांधी और शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री और राज्यपाल

Share

Shimla: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हिमाचल प्रदेश के शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सीटीओ से लोअर बाजार होते हुए रिज तक प्रभात फेरी भी निकाली गई।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि आज के दिन दो फूल खिले थे जिनसे महका हिन्दुस्तान। एक का नाम अमन था तो दूसरे का जय जवान। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने संघर्ष करके अंग्रेजों को देश से बाहर किया। गांधी जी ने पूरा जीवन देश के लिए जिया। दशहरे के अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  होटल धौलाधार अग्निकांड: हिमाचल के सबसे पुराने HPTDC होटल में लगी भीषण आग, 100 करोड़ का नुकसान

नशे के खिलाफ आंदोलन की घोषणा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान के नारे को याद किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर चिंता जताई। उन्होंने घोषणा की कि नशे के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा। इसके लिए सख्त कानून बनाए गए हैं।

समाज से बुराइयों को दूर करने का आह्वान

राज्यपाल शुक्ल ने दशहरे के अवसर पर कहा कि आज रावण रूपी राक्षस जलाया जाता है। समाज में व्याप्त बुराइयों को भी जलाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में नशे की बुराई है। हमें स्वयं और दूसरों को इस बुराई से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए। उन्होंने गांधी जी के सादगी भरे जीवन को याद किया।

यह भी पढ़ें:  हादसा: खेत में काम करते वक्त 15 फीट नीचे गिरी बुजुर्ग महिला, दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का दिन समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने और अच्छाइयों को अपनाने का है। उन्होंने गांधी जी के अहिंसा के मार्ग को अपनाने पर जोर दिया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद किया गया।

दो महान व्यक्तित्वों को याद

महात्मा गांधी ने संपन्न परिवार से होने के बावजूद सादगी भरा जीवन जिया। लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई करने के बाद वे देश की आजादी के लिए कूद पड़े। देश में गरीबी देखकर उन्होंने धोती पहनने का फैसला लिया। लाल बहादुर शास्त्री ने देश में अन्न की कमी के दौरान जय जवान जय किसान का नारा दिया। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News