शुक्रवार, जनवरी 16, 2026
4.7 C
London

सहेली के धोखे ने उजाड़ा घर: होटल में बनाया वीडियो और ससुराल भेज दी फोटो, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

Uttar Pradesh News: ललितपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली क्राइम (Crime) की घटना सामने आई है। यहाँ अश्लील फोटो वायरल होने के बाद ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता को मायके वापस भेज दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला ब्लैकमेलिंग और विश्वासघात से जुड़ा है।

जन्मदिन पार्टी के बहाने रची साजिश

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में पूरी आपबीती बताई। घटना नवंबर 2023 की है जब लड़की कक्षा नौ में पढ़ती थी। वह रोजाना गांव से शहर पढ़ने जाती थी। उसी गांव की रहने वाली सोनम नाम की छात्रा ने उसे फोन किया। सोनम ने अपने जन्मदिन की बात कहकर उसे ललितपुर बुलाया। छात्रा अपनी सहेली की बातों में आ गई। सोनम ने अपने रिश्तेदार विनय को वहां बुला लिया। विनय थाना जखौरा के ग्राम मोहरा का निवासी है।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का भाजपा नेताओं पर बड़ा हमला, कहा, केंद्रीय सहायता में डाल रहे अड़ंगा

नशीला पानी पिलाकर लॉज में किया दुष्कर्म

विनय ने छात्रा को अपनी बाइक पर बैठाया। रास्ते में उसने छात्रा को पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे लड़की बेहोश होने लगी। आरोपी उसे स्कूल की जगह स्टेशन क्षेत्र के एक लॉज में ले गया। वहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। होश आने पर उसने लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

यह भी पढ़ें:  यूपी हमीरपुर: नाबालिग से रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, जल विभाग के कर्मचारी ने की घिनौनी हरकत

शादी के बाद तोड़ी सारी हदें

लड़की के परिवार ने कुछ समय बाद उसकी शादी कर दी। इसके बाद भी आरोपी विनय अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने विवाहिता पर दबाव बनाया। जब युवती ने उसकी बात नहीं मानी, तो आरोपी ने उसके पुराने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह फोटो उसके ससुराल वालों तक पहुँच गए। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने 16 दिसंबर 2025 को मायके आकर परिजनों को सारी सच्चाई बताई। पुलिस ने अब आरोपी को जेल भेज दिया है।

Hot this week

‘सच परेशान हो सकता है, पराजित नहीं’, पंजाब सरकार पर क्यों भड़के हिमाचल के डिप्टी सीएम?

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...

Related News

Popular Categories