11.4 C
Shimla
Thursday, March 23, 2023

सरकारी हॉस्पिटल में दाखिल महिला मरीज के साथ बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Karnataka News: कर्नाटक के कालाबुरागी से एक शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ दुष्कर्म किया गया।हालांकि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

वार्ड में महिला को अकेले देखकर किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के मुकाबिक, कालाबुरगी के गुरबर्गा आयुर्विज्ञान संस्थान (जीआईएमएस) में शर्मसार करने वाली घटना को अंजाद दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे के करीब एक महिला के वार्ड में घुस गया। इस आरोपी ने वार्ड में जाने से पहले सुनिश्चित कर लिया था कि उस वार्ड में कोई नहीं है।इसके बाद आरोपी ने उस महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कुछ समय बाद अस्पताल में मौजूद एक अंजान व्यक्ति ने आरोपी को इस हरकत के दौरान पकड़ लिया और अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, उसपर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। आरोपी की पहचान महबूब पाशा के रूप में हुई है।

बारिकी से कर रही मामले की जांच

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने पहली बार ऐसा किया था या पहला बार उसने किसी महिला के साथ ऐसा गलत काम किया है। आगे की जानकारी आना बाकि है।

Latest news
Related news

Your opinion on this news: