शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

एलन मस्क: एक झटके में डूबे 24 अरब डॉलर, बदल गई दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट

Share

New York: टेक शेयरों में भारी गिरावट के कारण दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ी उथल-पुथल मची है। एलन मस्क अभी भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। लेकिन, दूसरे नंबर की कुर्सी पर बड़ा बदलाव हुआ है। ओरेकल के लैरी एलिसन को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। उनसे दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स का ताज छिन गया है। अब यह जगह गूगल के लैरी पेज ने ले ली है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में भारत के मुकेश अंबानी एशिया में टॉप पर कायम हैं।

लैरी एलिसन को सबसे बड़ा झटका

गुरुवार का दिन लैरी एलिसन के लिए भारी रहा। वे दौलत गंवाने के मामले में सबसे आगे रहे। उनकी कंपनी ओरेकल के शेयर 10 फीसदी से ज्यादा टूट गए। इससे एलिसन को एक ही दिन में 24.9 अरब डॉलर का झटका लगा। अब उनकी कुल संपत्ति 258 अरब डॉलर रह गई है। इस गिरावट के कारण वे अरबपतियों की लिस्ट में खिसककर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें:  ट्रंप टैरिफ: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता न होने पर 20-25% टैरिफ की चेतावनी, जानें पूरा मामला

एलन मस्क की बादशाहत बरकरार

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 462 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। हालांकि, गुरुवार को उन्हें भी 3.27 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। इसके बावजूद उनकी बादशाहत कायम है। इस साल अब तक एलन मस्क की संपत्ति में 29.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, भारत के गौतम अडानी 84.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया में 20वें स्थान पर हैं।

लैरी पेज बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर

इस उठापटक के बीच लैरी पेज ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। हालांकि, टेक शेयरों में गिरावट से उन्हें भी 5.73 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। अब उनकी कुल संपत्ति 268 अरब डॉलर है। गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन पांचवें नंबर पर हैं। उनकी दौलत घटकर 250 अरब डॉलर रह गई है।

साल 2025 में किसने की सबसे ज्यादा कमाई?

साल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा फायदा लैरी पेज को हुआ है। उनकी संपत्ति में इस साल 100 अरब डॉलर जुड़े हैं। दूसरे नंबर पर सर्गेई ब्रिन हैं, जिनकी दौलत 91.3 अरब डॉलर बढ़ी है। भारी नुकसान के बावजूद लैरी एलिसन की कमाई भी इस साल 65.6 अरब डॉलर बढ़ी है।

यह भी पढ़ें:  ड्रामा, डिलीवरी और डॉग की एंट्रीः जानें संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

टॉप-10 अरबपतियों का हाल

  • जेफ बेजोस: अमेजन के फाउंडर अब चौथे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 253 अरब डॉलर है।
  • मार्क जुकरबर्ग: मेटा के सीईओ को फायदा हुआ है। वे 231 अरब डॉलर के साथ छठे नंबर पर हैं।
  • बर्नार्ड अर्नाल्ट: फ्रांस के अर्नाल्ट 202 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं।
  • स्टीव बाल्मर: इनका नेटवर्थ 168 अरब डॉलर है और वे आठवें नंबर पर हैं।
  • जेनसेंग हुआंग: एनवीडिया के मालिक को नुकसान हुआ है। वे 157 अरब डॉलर के साथ नौवें नंबर पर हैं।
  • माइकल डेल: डेल कंपनी के मालिक 157 अरब डॉलर के साथ फिर से टॉप-10 में शामिल हो गए हैं।
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News