30 C
Delhi
रविवार, मई 28, 2023
spot_imgspot_img
होमन्यूज20 से 31 मई तक 8 घंटे रहेगी बिजली की सप्लाई, ताकि...

20 से 31 मई तक 8 घंटे रहेगी बिजली की सप्लाई, ताकि धन की बुआई के लिए किसान न हो परेशान: मान सरकार

Click to Open

Published on:

Click to Open

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में धान की सीधी बुआई (डी.एस.आर.) के लिए 20 मई से 31 मई, 2023 तक 8 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धान की सीधी बिजाई के लिए प्रत्येक कृषि फीडर को वैकल्पिक दिनों के अनुसार 8 घंटे बिजली सप्लाई की जायेगी।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र समूह को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्विघ्न 8 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डी. एस.आर. क्षेत्रों को समूहों में बांटा गया है और सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 8 घंटे सप्लाई की जाएगी। हालांकि कपास क्षेत्र के फीडरों को कपास की बुआई के लिए रोज़ाना 8 घंटे बिजली मिलती रहेगी।

Click to Open

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार भूजल बचाने के लिए किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ सम्मान राशि के तौर पर दे रही है, वहीं निर्विघ्न 8 घंटे बिजली मुहैया करवाने को भी सुनिश्चित कर रही है।

Click to Open

Comment:

Click to Open
Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Top Stories