आज सुबह जम्मू कश्मीर की धरती काँप गई. जम्मू कश्मीर में भूकंप आ गया। भूकंप सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर आया। हालाँकि भूकंप की तीव्रता कम थी। भूकंप 3. 7 रिक्टर स्केल की गति से आया।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज सुबह भूकंप आया है। कम्मू कश्मीर में लोगों ने भूकंप के चलते धरती के कम्पन को महसूस भी किया।
बता दें कि इन दिनों जम्मू कश्मीर में भयंकर ठण्ड हो रही है। कई जगहों पर पारा माइनस में चला गया है। कश्मीर की डल झील का पानी जम गया है। लोग इस पर चल रहे हैं। इस बीच भूकंप से लोगन में दहशत है।