कांगड़ा पुलिस को नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कांगड़ा पुलिस ने एक घर में बने तहखाने से 259 ग्राम हेरोइन, 1091 नशे के कैप्सूल, 5 ग्राम सोना और 14.5 लाख की नकदी बरामद की है। जोकि कांगड़ा पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है।
जानकारी के मुताबिक कांगड़ा पुलिस ने डमटाल में नाके के दौरान दो लोगों को 7.13 हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वह यह हेरोइन धर्मिन्दर उर्फ गोविंदा निवासी छन्नी बेली से लेकर आ रहे है। कांगड़ा पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए गोविंदा के घर पर छापा मारा। जिसके चलते कांगड़ा पुलिस को नशे के खिलाफ इतनी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को छापेमारी के दौरान गोविंदा के घर में एक तहखाना बना हुआ मिला जहां से 259 ग्राम हेरोइन, 1091 नशीले कैप्सूल, 5 ग्राम सोने के गहने तथा 14 लाख 50 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक गोविंदा और उसकी पत्नी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए लेकिन गोविंदा की माँ को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा पुलिस ने गोविंदा, उसकी पत्नी मोनिका, उसकी माँ राजकुमारी और दो अन्य लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धर्मिन्दर उर्फ गोविंद और उसकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस की इस छापेमारी में एसएसपी विमुक्त रंजन, एसडीपीओ नूरपुर अशोक रत्न, प्रोबेशनल डीएसपी देव राज, थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया आदि शामिल थे।