डोरेमोन के ‘पिता’ का निधन: एनिमेशन डायरेक्टर शिबायामा सुतोमू ने 84 साल में ली आखिरी सांस

Entertainment News: दुनियाभर में बच्चों से लेकर बड़ों तक की पहली पसंद बने कार्टून ‘डोरेमोन’ के एनिमेशन डायरेक्टर शिबायामा सुतोमू का निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। उनके स्टूडियो अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स ने 17 मार्च 2026 को यह दुखद खबर सार्वजनिक की। बता दें कि उन्होंने 6 मार्च 2026 को आखिरी सांस ली थी।

20 साल से ज्यादा रहा डोरेमोन से नाता

शिबायामासुतोमू ने साल 1979 में डोरेमोन सीरीज का निर्देशन शुरू किया था। इसके बाद वह लगातार 20 सालों से ज्यादा समय तक इस फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे। उनके योगदान को देखते हुए जापान में उन्हें ‘फादर ऑफ नेशनल एनिमेशन’ के नाम से भी सम्मानित किया जाता था। उन्होंने अकेले डोरेमोन पर आधारित 22 फीचर फिल्मों का निर्देशन किया।

1963 में शुरू हुआ था एनिमेशन सफर

शिबायामाने एनिमेशन की दुनिया में कदम 1963 में तोई एनिमेशन से रखा था। इसके बाद वह शिन-ई एनिमेशन से जुड़े और फिर अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स के सह-संस्थापक बने। उन्होंने साल 1978 में ओसामू कोबायांशी और मिशिशीरो यमादा के साथ मिलकर इस स्टूडियो की नींव रखी थी।

डोरेमोन ही नहीं, इन शोज में भी दिया योगदान

शिबायामासुतोमू ने सिर्फ डोरेमोन तक ही अपने काम को सीमित नहीं रखा। उन्होंने अपने करियर में कई और मशहूर एनिमेटेड सीरीज में भी अहम भूमिका निभाई। इनमें चिबी मारुको चैन, लुपिन III और माजीमे नी फुमाजीमे काइकेट्सू जोरोरी जैसे लोकप्रिय शो शामिल हैं।

2012 में मिला था लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

एनिमेशन केक्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए जापान की Agency for Cultural Affairs ने उन्हें साल 2012 में प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार उनके लंबे करियर और एनिमेशन को दिए गए योगदान का प्रतीक था।

परिवार की इच्छा से चुपचाप हुआ अंतिम संस्कार

स्टूडियोने बताया कि उनके परिवार की इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार निजी तौर पर कर लिया गया। यही वजह रही कि उनके निधन की खबर 11 दिनों बाद सार्वजनिक की गई। स्टूडियो ने यह भी घोषणा की है कि भविष्य में उनके सम्मान में एक मेमोरियल इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories