सोमवार, जनवरी 5, 2026
-1 C
London

Donald Trump का भारत को अल्टीमेटम! बोले- ‘मुझे खुश करो वरना…’, मोदी सरकार की बढ़ी टेंशन

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर भारत के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया, तो अंजाम बुरा होगा। Donald Trump ने धमकी दी है कि वे भारतीय सामानों पर लगने वाला टैक्स (Tarrif) और ज्यादा बढ़ा सकते हैं। सोमवार को दिए गए उनके इस सख्त बयान ने दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों में नई खटास पैदा कर दी है।

‘मुझे खुश करना जरूरी है’

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Donald Trump ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “वह एक अच्छे इंसान हैं। लेकिन वह जानते हैं कि अमेरिका और मैं खुश नहीं हैं। मुझे खुश करना जरूरी था।” Donald Trump ने आगे कहा कि वे व्यापार करते हैं, लेकिन हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। उनका कहना है कि अगर रूसी तेल के मुद्दे पर भारत अमेरिका की मदद नहीं करता, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें:  DRDO: दुश्मन होंगे पस्त! भारत की सुरक्षा के लिए हुआ ये बड़ा समझौता, राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद

50 फीसदी टैक्स का डाला बोझ

आपको बता दें कि Donald Trump प्रशासन ने पिछले साल अगस्त में ही भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगाया था। उन्होंने बताया कि इसमें से 25 फीसदी टैक्स सिर्फ इसलिए लगाया गया क्योंकि भारत रूस से तेल खरीद रहा था। अब Donald Trump इस टैक्स को और भी ज्यादा बढ़ाने की फिराक में हैं। वे लगातार इस मुद्दे पर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

वादे और दावे का खेल

कुछ समय पहले Donald Trump ने दावा किया था कि पीएम मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। हालांकि, भारत ने ऐसे किसी भी दावे को सिरे से खारिज कर दिया था। अब ट्रंप कह रहे हैं कि भारत ने खरीद जारी रखी है। इस खींचतान की वजह से भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ‘ट्रेड डील’ भी लंबे समय से अटकी पड़ी है।

यह भी पढ़ें:  Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध थमने से भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा, अमेरिकी टैरिफ में राहत की उम्मीद

सस्ता तेल और युद्ध का कनेक्शन

भारत के लिए रूस एक भरोसेमंद साथी है। रूस से सस्ता तेल मिलने से भारत को बड़ा आर्थिक फायदा होता है। वहीं, Donald Trump का तर्क है कि रूस तेल बेचकर यूक्रेन में युद्ध लड़ रहा है। राष्ट्रपति बनने के बाद Donald Trump यूक्रेन युद्ध रोकने में असफल रहे हैं। अब वे अपना गुस्सा भारत और चीन जैसे देशों पर निकाल रहे हैं। हालांकि, भारत ने साफ कर दिया है कि वह अपने फायदे और जरूरत के हिसाब से ही फैसला लेगा।

Hot this week

Gold Price Prediction 2026: क्या 1.70 लाख तक पहुंचेगा सोना? निवेशकों की धड़कनें बढ़ीं

Business News: साल 2025 में सोने-चांदी ने निवेशकों को...

Related News

Popular Categories