मंगलवार, दिसम्बर 23, 2025

Diabetes: दवा फेल, वॉक पास! रोज बस ‘इतने’ कदम चलकर कंट्रोल करें ब्लड शुगर, डॉक्टर ने बताया सही टाइम

Share

New Delhi News: क्या आप Diabetes (डायबिटीज) के मरीज हैं? अगर हां, तो सिर्फ दवाओं के भरोसे न रहें। लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करके इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। डॉक्टर मानते हैं कि टहलना या वॉक करना शुगर के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। रोजाना कुछ कदम पैदल चलकर आप आसानी से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को मात दे सकते हैं। जानिए, एक मरीज को दिन भर में कितना पैदल चलना चाहिए।

Diabetes में कितने कदम चलना जरूरी?

शुगर के रोगियों के लिए वॉक सबसे असरदार व्यायाम है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Diabetes में आपको रोजाना 10 हजार कदम चलने का लक्ष्य रखना चाहिए। अगर शरीर में कमजोरी है तो कम से कम 30 मिनट की वॉक जरूर करें। मेडिकल साइंस के अनुसार, एक दिन में करीब 6400 कदम चलना अनिवार्य है। किलोमीटर के हिसाब से देखें तो आपको रोज 3 से 4 किमी तेज चलना चाहिए। सप्ताह में 5 दिन वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल में तेजी से सुधार आता है।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश: नशा बना रहा मानसिक बीमार, आईजीएमसी में चिट्टा के शिकार मरीजों की बढ़ी भीड़

टहलने का सबसे सही समय

आप वॉक किसी भी वक्त कर सकते हैं। लेकिन Diabetes के मरीजों के लिए खाना खाने के बाद टहलना “रामबाण” माना जाता है। रात के खाने (डिनर) के बाद 15 से 30 मिनट की गई हल्की वॉक सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। यह खाने के बाद ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने (स्पाइक) से रोकती है। सुबह खाली पेट वॉक करना भी ठीक है, लेकिन सावधानी बरतें। अगर आप इंसुलिन लेते हैं, तो सुबह टहलने से पहले हल्का नाश्ता जरूर कर लें।

यह भी पढ़ें:  सर्दी में चमकती त्वचा: जानें सर्दियों में चेहरे की मालिश के लिए सबसे असरदार तेल

10-10-10 का जापानी फार्मूला

शुगर कंट्रोल करने के लिए आपको ‘ब्रिस्क वॉक’ यानी तेज गति से चलना चाहिए। दौड़ने से बचें। शुरुआत में आप जापानी स्टाइल अपना सकते हैं। इसमें दिनभर की वॉक को टुकड़ों में बांटा जाता है। आप 10-10-10 का नियम अपनाएं। यानी सुबह 10 मिनट, दोपहर में 10 मिनट और रात को 10 मिनट वॉक करें। यह तरीका Diabetes को मैनेज करने में बहुत मददगार साबित होता है। इससे आपकी पूरी सेहत बेहतर बनी रहती है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News