गुरूवार, दिसम्बर 25, 2025

दिल्ली एयरपोर्ट: कोहरे का ‘लॉकडाउन’! 16 उड़ानें रद्द, 500 लेट, यात्री परेशान

Share

Delhi News: घने कोहरे ने देश की राजधानी की रफ्तार धीमी कर दी है। इसका सबसे बुरा असर दिल्ली एयरपोर्ट पर देखने को मिला। बुधवार सुबह यहां घनी धुंध के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब मौसम की वजह से 16 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा 500 से ज्यादा विमानों के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। यात्री एयरपोर्ट पर घंटों फंसे रहे।

कोहरे से थमी विमानों की रफ्तार

सुबह के समय दिल्ली एयरपोर्ट पर हालात काफी खराब थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 4:30 से 8:30 बजे तक विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम थी। सुबह 6:30 से 7:00 बजे के बीच दृश्यता घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई। रनवे पर धुंध होने से पायलटों को लैंडिंग और टेकऑफ में दिक्कत हुई। इसका सीधा असर फ्लाइट्स के संचालन पर पड़ा।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court: क्या बंगाल में चुनाव आयोग के अधीन होगी पुलिस? BLO की सुरक्षा पर कोर्ट सख्त

घंटों देरी से उड़े विमान

उड़ानों में औसतन 34 मिनट की देरी दर्ज की गई। कई फ्लाइट्स तो 6 घंटे तक लेट रहीं। रांची जाने वाली एक फ्लाइट सुबह 6:45 बजे उड़ान भरने वाली थी। लेकिन तकनीकी कारणों और कोहरे के चलते यह दोपहर 1:20 बजे रवाना हो सकी। दिल्ली एयरपोर्ट पर अचानक मची इस अफरातफरी से यात्री परेशान नजर आए।

अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम?

एयरपोर्ट प्रशासन (DIAL) ने यात्रियों को घर से निकलने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। उधर, मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है। 25 और 26 दिसंबर को भी कोहरा छाया रह सकता है। इससे दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं आगे भी प्रभावित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  बैरन द्वीप ज्वालामुखी: 13 और 20 सितंबर को दो बार फटा, चर्चा में आया भारत का एक मात्र ज्वालामुखी
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News