शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

देहरादून: 6 माह की गर्भवती दलित महिला से रेप, 1 लाख रुपये देकर मामला दबाने की कोशिश; पुलिस ने दर्ज किया मामला

Share

Dehradun News: चकराता के एक राजस्व ग्राम में शर्मनाक घटना घटी है। यहाँ एक रसूखदार व्यक्ति ने छह माह की गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पंचायत के जरिये एक लाख रुपये देकर मामला रफा-दफा करने का दबाव भी बनाया। पीड़ित की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने देहरादून के इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कपड़े धोते समय दरिंदगी

पीड़ित महिला अपने पति के साथ विकासनगर में रहती है। वह बूढ़ी दीवाली मनाने अपने गांव आई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर की दोपहर वह कपड़े धोने पनियार गई थी। तभी गांव का मुकेश वहां पहुंचा। उसने पीछे से महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। वह उसे जबरन पास के शौचालय में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल दाम: 17 सितंबर को इन शहरों में क्या है कीमत, जानें कीमतें कैसे देखें

पंचायत में सौदेबाजी का आरोप

घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को पूरी बात बताई। दंपति ने न्याय के लिए गांव के स्याणा (मुखिया) से संपर्क किया। आरोप है कि वहां उन्हें डराया गया। आरोपी पक्ष ने मामला दबाने के लिए एक लाख रुपये की पेशकश की। दंपति को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। हार न मानते हुए पीड़ित ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार अपराध: मधुबनी में दलित चौकीदार के बेटे की हत्या, 25 लाख फिरौती नहीं देने पर आरोपियों ने ले ली जान
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News