हिमाचल प्रदेश के ऊना से एक रेलवे कर्मचारी की रेलवे ट्रैक पर गिरने से मौत की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक यह कर्मचारी रात को रेलवे ट्रैक पर गश्त के लिए निकला था। वहडाला गांव के पास गश्त करते हुए रेलवे कर्मी गिर गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक रेलवे कर्मी एक साथ एक और कर्मी भी था और यह घटना रात अढ़ाई बजे घटी है। मृतक की पहचान देवीलाल 57 साल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दो रेलवे ट्रैक मेन रात्रि गश्त पर निकले थे। लेकिन देवी लाल के गिर जाने से उसकी मौत हो गई है। ऊना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।