26.1 C
Delhi
शनिवार, जून 3, 2023
spot_imgspot_img

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नाचन कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Click to Open

Published on:

Click to Open

Mandi News: देश आज (21 मई) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) को 32वीं पुण्यतिथि पर याद कर रहा है। आज ही के दिन राजीव गांधी की तमिलनाडु के चेन्नई के गांव श्रीपेरुमबुदूर नामक गांव में हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्रियों में से एक थे और वो 40 साल की उम्र में इस पद के लिए नियुक्त किए गए थे। हालांकि वो राजनीति में नहीं आना चाहते थे, लेकिन मां इंदिरा गांधी के निधन के बाद उन्हें राजनीति में शामिल होना पड़ा।

नाचन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्धारा पुर्व प्रधानमन्त्री स्व राजीव गाँधी की पुण्यतिथि विश्राम गृह ख्योड में मनाई गई। पुर्व प्रधानमन्त्री स्व राजीव गाँधी जी को श्रृद्धांजली दी गई और सचिव HPCC किशोरी बालिया, ब्लॉक अध्यक्ष नीलमणी ठाकुर एवं कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमार चौहान द्वारा उनके द्वारा किए अभुतपूर्व कार्यो को याद किया।

Click to Open

राजीव गांधी ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, विस्तार और नई नीतियां लाकर इस क्षेत्र में अपना सबसे बड़ा योगदान दिया। उनके मार्गदर्शन में ही इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। 1991 में चुनाव के प्रचार के दौरान ही एक आतंकी ने उनकी हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि पर आइए उनके अनमोल वचनों को याद किया जैसे:

1. शिक्षा को हमारे समाज में बराबरी का स्थान दिया जाता है। यह एक ऐसा टूल है जो पिछले हजारों सालों के सामाजिक व्यवस्था को एक बराबर के स्तर पर ला सकता है।

2. स्वतंत्रता आंदोलन ने महिलाओं की स्थिति को बदल दिया है। महिलाएं पुरुषों के साथ कामरेड के रूप में लड़ीं। इस क्रम में उन्हें जकड़ी हुई बेड़ियां दूर जा गिरीं।

3. भारत एक प्राचीन देश, लेकिन एक युवा राष्ट्र है…मैं जवान हूं और मेरा भी एक सपना है। मेरा सपना है- भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी देशों में से प्रथम रैंक में लाना और मानव जाति की सेवा करना।

4. महिलाएं एक देश की सामाजिक चेतना होती है। वे हमारे समाज को एक साथ जोड़ कर रखती है।

5. कुछ दिनों तक, लोगों को लगा कि भारत हिल रहा है, लेकिन जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो हमेशा कंपन तो होता ही है।

6. यदि किसान कमजोर हो जाते हैं तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है, लेकिन अगर वे मजबूत हैं तो देश की स्वतंत्रता भी मजबूत हो जाती है। अगर हम कृषि की प्रगति को बरकरार नहीं रख पाए तो देश से हम गरीबी नहीं मिटा पाएंगे।

इस श्रृद्धांजली सभा में प्रेम लाल गुडडु जिला अध्यक्ष सेवादल, उपेन्द्र ठाकुर जिला अध्यक्ष कॉग्रेस किसान प्रकोष्ठ, सेवक सिंह ब्लाक अध्यक्ष पूर्व सैनिक कॉंग्रेस संगठन, सीमा चंदेल ब्लॉक अध्यक्षा महिला कॉग्रेस, भीखम राम ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ, विनोद कुमार मण्डल अध्यक्ष बासा सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, वुथ अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ताओ ने भाग लिया ।

Click to Open

Your Comment on This News:

Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Please Shere and Keep Visiting us.
Click to Open