कानपुर। यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट के परिणाम घोषित हो चुके है। विद्यार्थीयों में रिजल्ट को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फतेहपुर की दिव्यांशी ने 95.40 परसेंट अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
दिव्यांशी ने 500 में से 477 अंक प्राप्त किये है। इस बार 22,37,578 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 19,09,249 विद्यार्थी पास हुए है, हालाकिं रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या 24,10,971 थी।
ये है टॉप 10 टॉपर की लिस्ट
क्रम संख्या नाम कॉलेज नाम परसेन्ट शहर
1 दिव्यांशी जय मां एस जी एम आई सी 95.40 फतेहपुर
2 अंशिका यादव बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज 95.00 प्रयागराज
3 योगेश प्रताप सिंह श्री साईं इंटर कॉलेज 95.00 बाराबंकी
4 बाल कृष्णा एस बी एम आई सी 94.20 फतेहपुर
5 प्रखर पाठक श्री एनएल के वी एम इंटर कॉलेज 94.00 कानपुर नगर
6 जिया मिश्रा एस पी इंटर कॉलेज 94.00 प्रयागराज
7 आंचल यादव बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज 94.00 प्रयागराज
8 अभिमन्यु वर्मा श्री साईं इंटर कॉलेज 94.00 बाराबंकी
9 जतिन राज एम डी आई सी 93.80 मुरादाबाद
10 स्वाती गोस्वामी सरस्वती विध्या मंदिर 93.80 लखनऊ
How To Check UP Board 12th Result 2022
- यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर 12वीं बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर .
- रोल नंबर और स्कूल कोड को फिल करें और सब्मिट बटन दबाएं.
- अब आप स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे.
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें.