बागेश्वर बाबा (Bageshwar Baba) ऊर्फ धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को चुनौती देने वाले श्याम मानव (Shyam Manav) को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद श्याम मानव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।बागेश्वर बाबा को चुनौती देने के बाद से ही उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने बागेश्वर बाबा ऊर्फ धीरेंद्र शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। बाबा के लिए उनका कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री के पास कोई सिद्धि नहीं है। वह सिर्फ ढोंग रच रहे हैं।
श्याम मानव ने बागेश्वर बाबा ऊर्फ धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी थी कि वो नागपुर में उनके मंच पर आएं और अपना चमत्कार दिखाएं। अगर वह चमत्कार करके दिखा पाए तो उन्हें 30 लाख रुपए दिए जाएंगे।
बता दें कि नागपुर में 5 से 11 जनवरी तक रामकथा आयोजित गई थी। जिसमें धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंचे थे। जिसके बाद अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर कथा अधूरी छोड़कर भागने का आरोप लगाया है।
वहीं, इस मामले में बागेश्वर बाबा ऊर्फ धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी आ गए हैं। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब तक बागेश्वर बाबा नागपुर में थे तब तक उन्हें किसी संस्था ने संपर्क करने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि श्याम मानव बागेश्वर बाबा के बहाने लोकप्रियता पाने की कोशिश कर रहे हैं।
बता दें कि श्याम मानव एक समाज सुधारक और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एडवाइजर हैं। अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक हैं। यह संस्था देश में अंधविश्वास विरोधी आंदोलन चलाती है। श्याम मानव ने बागेश्वर बाबा ऊर्फ धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बाबा सिर्फ सिर्फ ढोंग रच रहे हैं।