
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार रात को शिमला लौटते समय बिलासपुर के बागी बिनोला नामक जगह पर एक ढाबे पर खाना खाने पहुंच गए। ढाबे पर मुख्यमंत्री को देखकर सभी हैरान रह गए।
एक पल के लिए किसी को विश्वास नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री ढाबे पर खाना खाने आए हैं। मुख्यमंत्री के साथ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दिवाकर शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मक्की की रोटी और गर्मागर्म दाल का जायका लिया।
खाना खाने के बाद मुख्यमंत्री शिमला रवाना हुए। दरअसल मुख्यमत्री सुखविंद्र सुक्खू बुधवार हमीरपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। वहां से शाम को शिमला लौट रहे थे। इसी बीच बिलासपुर के घागस के पास पहुंचने पर मुख्यमंत्री का काफिला बागी बिनोला की और चल पड़ा। बागी बिनोला स्थित बहादुर ढाबा अपनी मक्की रोटी और माह की दाल के प्रसिद्घ है। इस ढाबे पर पहले भी कई हस्तियां भोजन कर चुकी हैं।