नई दिल्लीः जालंधर के गढ़ा इलाके में सोमवार को एएसआई स्वर्ण सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर हत्या कर ली। इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं पंजाब कांग्रेस के नेता और मशहूर पंंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पार्टी के नेताओं ने आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगील ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद जालंधर में एएसआई ने खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। शेरगील ने आगे कहा कि पंजाब में अपराध को रोकने के लिए आप सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उन पर मानसा के गांव जवाहरके में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हो गए।