शिमला में स्कूल संचालिका मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा, हरियाणा के दो खूंखार शूटर गिरफ्तार, गाड़ी का नंबर देखकर पुलिस दंग

- Advertisement -

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में हुए चर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। खाकी ने वारदात के महज 39 घंटों के भीतर दो आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले शातिर और पेशेवर अपराधी हैं।

जानिए कैसे शिकंजे में आए हरियाणा के खूंखार शूटर

पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को क्रैक करने के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन किया था। टेक्निकल सेल और सीसीटीवी फुटेज के गहन एनालिसिस के बाद पुलिस ने आरोपियों को ट्रैक किया। इसके बाद हिमाचल पुलिस ने पड़ोसी राज्य हरियाणा में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

गिरफ्तार किए गए शूटरों की पहचान झज्जर निवासी आशीष अहलावत (22 वर्ष) और रोहतक निवासी दीपक (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया खतरनाक वेपन भी रिकवर कर लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस इस बार पूरी तरह हथियारों से लैस थी।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर आए थे शिमला के संजौली

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार से शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंचे थे। मर्डर को अंजाम देने के लिए उन्होंने हरियाणा पासिंग कार पर हिमाचल के रोहड़ू का फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर (HP-10) लगाया था ताकि वे बच सकें।

एएसपी शिमला अभिषेक धीमान के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों का पुराना क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है। आरोपी आशीष पर रोहतक में बीएनएस की धारा-308 के तहत मामला दर्ज है। वहीं दीपक पर आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित पहले से चार गंभीर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

परिवार से पूछताछ और बेटी को मिली कड़ी सुरक्षा

शिमला पुलिस अब इस मर्डर केस के मास्टरमाइंड का पता लगाने में जुटी है। इसी सिलसिले में मनीषा मित्तल के पति और भाई से भी कड़ी पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा कारणों और थ्रेट परसेप्शन को देखते हुए मृतका की बेटी को विशेष पुलिस प्रोटेक्शन दी गई है।

सभी लीगल फॉर्मेलिटीज और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को हरियाणा से शिमला लाया जा रहा है। पुलिस मंगलवार को इन पेशेवर अपराधियों को शिमला की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद मर्डर के असली मोटिव का खुलासा होने की उम्मीद है।

Reported By: Sunita Gupta

- Advertisement -

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories