Home क्राइम बिलासपुर में खेल-खेल में हुआ खौफनाक हादसा, दूसरी मंजिल से नीचे गिरने...

बिलासपुर में खेल-खेल में हुआ खौफनाक हादसा, दूसरी मंजिल से नीचे गिरने के बाद चार साल के मासूम की थम गईं सांसें

Crime
Crime

Himachal Pradesh News: बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाले कन्दरौर क्षेत्र में एक बेहद ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां के नाल्टी गांव में दूसरी मंजिल की छत पर खेलते समय अचानक एक चार साल के मासूम बच्चे का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया।

क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया

छत से नीचे गिरने के कारण मासूम राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। हादसे के तुरंत बाद परिजन लहूलुहान बच्चे को इलाज के लिए तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने एम्स बिलासपुर में करवाया शव का पोस्टमार्टम

इस खौफनाक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने शव का एम्स बिलासपुर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Reported By: Sunita Gupta

Discover more from Right News India

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading