मुंबई। मुंबई से सटे भिवंडी शहर में सोमवार को भिवंडी नगर निगम के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने यहां 19 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें 14 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। भिवंडी पुलिस की टीम इस मामले की छानबीन कर रही है।
भिवंडी में स्थित विस्डम स्कूल ने कुछ छात्रों को निकाल दिया था और इसकी जानकारी उनके पालकों को पत्र के माध्यम से दी थी। इसके विरोध में यहां छात्रों और पालकों का प्रदर्शन पिछले तीन दिन से जारी था। आज इस आंदोलन में मैरी पाठशाला नामक संस्था शामिल हो गई थी और दोपहर में इसी स्थान पर भाषण देते हुए एक छात्र ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और 19 लोगों को हिरासत में लिया है।