Mandi News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मुंह में पट्टियां बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह शुरू किया। गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
दोपहर करीब एक बजे रामलीला मैदान से रेलवे स्टेशन चौक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और प्रधानमंत्री के पुतले को आग लगा दी। इससे रेलवे स्टेशन चौक के नजदीक माहौल तनावपूर्ण रहा।
कांग्रेस कार्यकर्ता गुरुशरण परमार, अजय धरवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं भाग लिया। अजय धरवाल और गुरुशरण परमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही रवैये से ईडी, सीबीआई के बाद अब न्यायपालिका की कार्यप्रणाली में भी दखल दे रही है। दो उसके घातक परिणाम भुगतने पड़ेंगे।