सोमवार, दिसम्बर 22, 2025

Congress: अपने ही नेताओं के कातिल? नड्डा का दावा- झीरम घाटी हमले में पार्टी के लोग थे शामिल!

Share

Chhattisgarh News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने Congress पर अब तक का सबसे सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि 2013 के झीरम घाटी नक्सली हमले में खुद पार्टी के ही लोग शामिल थे। नड्डा के मुताबिक, Congress के अंदरूनी लोगों ने ही अपने नेताओं को मरवाने के लिए नक्सलियों से हाथ मिलाया था। यह बयान राज्य में भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर दिया गया है।

Congress के लोगों ने ही दी थी खबर

जेपी नड्डा ने रायपुर में ‘जनादेश परब’ कार्यक्रम के दौरान यह बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उस समय वे छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे। नड्डा ने जिम्मेदारी के साथ कहा कि हमले की जानकारी और अंदर की खबर कोई बाहरी नहीं दे रहा था। Congress के ही लोग अपने साथियों को मरवाने में लगे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार का नक्सलियों के साथ समझौता था। जबकि पीएम मोदी की डबल इंजन सरकार ने नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है।

यह भी पढ़ें:  कलकत्ता हाईकोर्ट: बेरोजगार पति भी देगा गुजारा भत्ता, महिला की नौकरी भी नहीं छुड़ा सकती दायित्व

32 बड़े नेताओं की हुई थी हत्या

यह दिल दहला देने वाला हमला 25 मई 2013 को हुआ था। बस्तर की झीरम घाटी में नक्सलियों ने Congress की ‘परिवर्तन रैली’ को निशाना बनाया था। इस हमले में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत 32 लोग मारे गए थे। नड्डा का कहना है कि यह हमला सोची-समझी साजिश का नतीजा था, जिसमें पार्टी के ही भेदी शामिल थे।

नक्सलवाद पर मोदी सरकार का वार

नड्डा ने बताया कि भाजपा सरकार आने के बाद माओवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी गई है। अब नक्सलवाद सिर्फ कुछ गांवों तक सिमट कर रह गया है। पिछले दो सालों में करीब 2,500 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सुरक्षाबलों ने 1,853 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नड्डा ने दावा किया कि हिडमा और बसवराजू जैसे खूंखार नक्सली कमांडरों को मार गिराया गया है।

यह भी पढ़ें:  वीरभद्र सिंह सिर्फ नाम नहीं, हिमाचल की आत्मा, विक्रमादित्य सिंह बोले, उनके सपनों को साकार करना होंगी सच्ची श्रद्धांजलि

Congress पर नड्डा का यह बयान सियासी गलियारों में भूचाल ला सकता है। झीरम घाटी कांड हमेशा से एक भावनात्मक और राजनीतिक मुद्दा रहा है। अब भाजपा ने इसे सीधे पार्टी की अंदरूनी कलह और साजिश से जोड़ दिया है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News