शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

Congress: हिमाचल कांग्रेस जल्द जारी करेगी जिला अध्यक्षों की सूची, सीएम सुक्खू भी पहुंचे दिल्ली

Share

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में Congress जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी मंगलवार को अचानक दिल्ली रवाना हो गए। Congress आलाकमान नेताओं से वन-टू-वन राय ले रहा है। जल्द ही जिला अध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है।

वेणुगोपाल को सौंपी गई रिपोर्ट

Congress प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने केसी वेणुगोपाल से संभावित नामों पर चर्चा की। अखिल भारतीय Congress कमेटी के पर्यवेक्षकों ने भी अपनी रिपोर्ट आलाकमान को दे दी है। सभी जिलों के लिए नेताओं की राय ली गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नामों पर अब कभी भी फैसला लिया जा सकता है। घोषणा होते ही संगठन का काम शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें:  पंजाब: मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ का दावा, BJP प्रमुख का बड़ा आरोप

एक साल से भंग है संगठन

जिला अध्यक्षों के नाम तय होने के बाद ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में Congress का संगठन एक साल से अधिक समय से भंग चल रहा है। फिलहाल संगठन में केवल विनय कुमार ही मुखिया के तौर पर काम कर रहे हैं। Congress नेतृत्व अब जल्द से जल्द टीम तैयार करना चाहता है।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News