हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी एक नई उम्मीद बनकर आई है। दिल्ली मॉडल की तर्ज पर हिमाचल में भी विकास की नई इबारत लिखने को तैयार आप संगठन ने मजबूती से यहां आम आदमी तक अपनी जबरदस्त उपस्थिति दर्ज करवाई है। 2022 के विधान सभा के चुनावो में पार्टी की जीत को लेकर आस्वस्त आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी एन.के .पंडित ने राइट न्यूज़ इंडिया से विशेष बातचीत के मुख्य अंश।
जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाएगी आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी एन के पंडित ने राइट न्यूज़ इंडिया से विशेष बातचीत में कहा की अगर 2022 के विधान सभा चुनावो में आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो हिमाचल प्रदेश को दिल्ली मॉडल की तर्ज पर 24 घंटे बिजली और पानी की फ्री सुविधा देगी इसके साथ साथ आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार, घोटाले, महंगाई व् बेरोजगारी पर प्रदेश सरकार का साये की तरह पीछा करेगी पंडित ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार की कार्यप्रणाली तो डगमगा गयी है। जिसका ताजा उदहारण बिलासपुर जिला के बरठीं क्षेत्र में देखने को मिला वहाँ पर सरकार द्वारा किसानो को गोभी के बीज़ दिए पर किसानो के खेतो में गोभी की जगह सरसो उगी। सरकार की गलत कार्यप्रणाली की वजह से मध्यम वर्ग के लोगो का भविष्य संकट में पढ़ गया है। पंडित ने कहा की 2022 के विधान सभा चुनावो में जीत ही हमारा लक्ष्य है।
पंडित ने राइट इंडिया न्यूज़ से बात करते हुए कहा की आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में उस हर मुद्दे को उठाएगी जो जनहित या प्रदेश के विकास से जुड़ा हो चाहे एनआईटी भर्ती घोटाला हो या फिर सचिवालय भर्ती घोटाला हो। पंडित ने सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा की पढ़े लिखे हिमाचली युवाओ के साथ खिलवाड़ करके बाहरी प्रदेश के लोगो को किस नियम के तहत भर्ती कर लिया गया। मीडिया प्रभारी ने आगे कहा की दोषी को सजा देने की बजाए उसे तीन महीने की एडवांस तनख्वा देकर घर क्यों भेज दिया छूटी मनाने को उन्होंने कहा की सरकार की चुपी कई सवाल खड़े करती है तथा सरकार को इसका जवाब देना होगा की दोषी को उपहार देकर हिमाचल सरकार की पीछा छुडाने की क्या मंशा है। पंडित ने कहा की इस समय प्रदेश के अंदर भर्ती माफिया सक्रिय है तथा जन हित के मुद्दे को उठाने के लिए बड़े सत्तर पर योजना हम बना चुकी है। पंडित ने कहा की वर्ष 2021आंदोलन का वर्ष होगा तथा वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका बीजेपी व कांग्रेस को सौंप कर जोरदार तरीके से सत्ता में वापसी करेगी।