Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ाके की ठंड में भी जनसेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। सोमवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन का आयोजन किया। सीएम ने करीब 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि हर पीड़ित की समस्या का तुरंत और पारदर्शी समाधान किया जाए।
माफियाओं की खैर नहीं
जमीन कब्जाने की शिकायतों पर सीएम ने कड़े तेवर दिखाए। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दो-टूक कहा कि गरीबों को सताने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भू-माफियाओं और दबंगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने का आदेश दिया। पुलिस को विवादित जमीनों की पैमाइश कराकर मामलों को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने पारिवारिक विवादों को भी संवाद के जरिए सुलझाने पर जोर दिया।
इलाज के लिए पैसों की कमी नहीं
जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजने का आदेश दिया। सीएम ने खुद कुर्सियों पर बैठे बुजुर्गों और महिलाओं के पास जाकर उनकी पीड़ा सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।
