28.1 C
Delhi
शुक्रवार, 22 सितम्बर,2023

विधानसभा में पूर्व भाजपा सरकार पर बरसे सीएम सुक्खू, कहा, हिमाचल की संपदा को लूट लिया

- विज्ञापन -

Himachal Monsoon Session: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल विधानसभा सदन में पिछली सरकार पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि बिजली परियोजनाओं के मामले में हिमाचल के हित बेच दिए गए। जिससे आने वाली पीढ़ी को कुछ मिलने वाला नहीं है।

हिमाचल की संपदा को लूट लिया गया। सीएम ने पांवटा के भाजपा विधायक सुखराम चौधरी की ओर से प्रश्नकाल में उठाए गए सवाल के जवाब में यह बात कही। सीएम ने कहा कि हमने अपनी नीति में बदलाव किया। धौलासिद्ध, सैंज, लूहरी प्रोजेक्टों पर हिमाचल के हितों को सुरक्षित किया गया। इन्होंने तो जीएसटी भी माफ करवा दिया।

- विज्ञापन -

हमने बोला कि हम चार प्रोजेक्टों को खुद लेना चाहते हैं। यह धौलासिद्ध, लूहरी, सैंज और सुन्नी प्रोजेक्टों का मामला है। इन्होंने तो लाडा तक को छोड़ दिया। एसजेवीएन हाईकोर्ट में गया तो वहां से मिल बैठकर मामला सुलझाने को कहा गया। हम इसके लिए भी तैयार हैं। हम आपकी तरह हिमाचल को कर्ज के बोझ के नीचे नहीं लादेंगे। 75,000 करोड़ का कर्ज डाल दिया। 10 हजार करोड़ कर्मचारियों की देनदारियां हैं। हम प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। हम इन प्रोजेक्टों को लेंगे और चालू भी करवाएंगे। सभी नीतियों में बदलाव करेंगे।

- Advertisement -

आपकी राय:

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ताजा समाचार

- विज्ञापन -

लोकप्रिय समाचार