Dharamshala News: बस अड्डा मकलोडगंज चालू होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। इस बस अड्डा का विधिवत उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया।
बस अड्डा कांगड़ा के प्रबंधक विजय सूद का कहना है कि यहां इस मॉडर्न बस अड्डा में 16 बसों के खड़े करने की सुविधा होगी। साथ 300 कारें खड़ी की जा सकती हैं। पर्यटकों व चालकों के लिए सभी तीनों फ्लोर पर अत्याधुनिक टायलेट की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही चालकों के लिए रेस्ट रूम भी बनाए गए हैं इसके साथ-साथ यहां बेहतरीन शॉपिंग कांप्लेक्स भी बनाया गया है, जिसमें 26 दुकानें होंगी।
इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित मकलोडगंज बस अड्डे के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही यहां 300 से अधिक कारों के लिए पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मकलोडगंज-भागसू सुरंग के निर्माण के लिए सर्वेक्षण करवाने का आश्वासन दिया, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। मुख्यमंत्री रोप-वे द्वारा मकलोडगंज से वापस धर्मशाला लौटे।
कार्यक्रम में इन्होंने भरी हाजिरी
कृषि मंत्री चंद्र कुमार, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, विधायक सुधीर शर्मा, संजय रत्न, भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, मलेंद्र राजन, प्रधान सलाहकार आईटी एंड इनोवेशन गोकुल बुटेल, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियालए कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान, नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नेहरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप, डीसी डा. निपुण जिंदल, डा. संदीप महाजन, विजय सूद व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।