26.1 C
Delhi
गुरूवार, जून 1, 2023
spot_imgspot_img

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की अपने गृह क्षेत्र नादौन को बड़ी सौगात, 25 करोड़ 84 लाख 86 हजार से बनेगा पर्यटन विभाग का होटल

Click to Open

Published on:

Hamirpur News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने अपने गृह क्षेत्र नादौन के लिए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। जिला हमीरपुर के नादौन में 25 करोड़ 84 लाख 86 हजार रूपये की लागत से पर्यटन विभाग के बनने वाले होटल की अधिसूचना जारी की है।

Click to Open

कार्यकर्ताओं ने किया सीएम सुक्‍खू का धन्‍यवाद

इस अधिसूचना का स्वागत करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ,जिला परिषद सदस्य संजय कुमार, कैप्टन प्रेम चंद, सुनील बिट्टू, डॉक्टर मोहन लाल, भरत भूषण, विवेक कटोच, संतोष संधू, बलजीत संधू, मोती जोशी, रविंद्र गद्दी, शम्मी सोनी, कमल कम्मी, कांता चौधरी, रीना देवी,सरिता कुमारी, मीरा देवी, सोनिया ठाकुर, संजय कुमार, कपिल कुमार, राजिंदर चौधरी बबलू, मोंटी संधू, राजीव जस्सल, अशोक संधू आदि एवं समस्त कांग्रेस संगठन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद किया है एवं उनका आभार व्यक्त किया है।

विकास को ध्‍यान रखते हुए दिया बड़ा तोहफा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन के विकास को ध्यान में रखते हुए एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि इस घोषणा को व्यास नदी के तट पर बसे इस ऐतिहासिक नादौन शहर के पर्यटन को पंख लगेगे। नादौन शहर का जहां ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है वहीं दूसरी ओर यहां व्यास नदी में एडवेचर स्पोर्ट्स की आपार संभावनाएं हैं।

पहले यहां पर्यटकों के रुकने के लिए कोई ऐसा होटल नही था अब इस होटल के बनने से यहां पर्यटकों को रुकने की उच्च कोटि की सुविधा मिलेगी और पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र के साथ आज पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Click to Open

Your Comment on This News:

Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Please Shere and Keep Visiting us.
Click to Open