शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Election) पास आते ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
इसी कड़ी में जगह जगह जनसभाएं की जा रही हैं। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में विभिन्न क्षेत्रों के पार्टी नेताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिभा सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने बीजेपी नेताओं (BJP leaders) के उस बयान पर जिसमें वह बार बार प्रदेश में सत्ता की रियावत बदलने की बाते कह रहें है को पूरी तरह मुंगेरीलाल के हसीन सपनों की तरह बताया है जो कभी पूरे नही होते। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के लोग बेसब्री से चुनावों का इंतजार कर रहें है, क्योंकि प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से लोग परेशान हैं और बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुके है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी समय विधानसभा चुनावों की घोषणा हो सकती है, इसलिए सभी को एकजुट होकर चुनाव मैदान में डटना है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि बीजेपी चुनावों के समय लोगों को लुभाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम घोषणाओं पर घोषणाएं कर रहें है, जबकि सरकार के पास घोषणाएं पूरी करने को पैसा ही नही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश 80 हजार करोड़ के कर्ज तले डूब गया है और सरकार फिर से कर्ज लेने की तैयारी में है। प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस नेताओं को बीजेपी (BJP) को बेनकाब करने व लोगों को इन झूठी घोषणाओं के प्रति जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिये सभी को एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करनी होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से आज मिलने वाले प्रमुख नेताओं में पंडित खिमी राम शर्मा, डॉ वीरू राम किशोर, सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रोफेसर दलीप सिंह, मनाली कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिचंद शर्मा सहित कई अन्य प्रतिनिधिमंडलों ने भी मुलाकात की।
प्रतिभा सिंह ने जवाहरलाल बाल मंच के कार्यो की सराहना करते हुए कहा है कि बच्चों को आजादी के इतिहास और कांग्रेस की भूमिका व इसके बलिदान की जानकारी भी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज यह समय की जरूरत भी है क्योंकि आज वर्तमान में बीजेपी जिस प्रकार इतिहास से छेड़छाड़ कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दो दिवसीय जवाहर बाल मंच के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में पहली बार इस आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक युग में बच्चों में बोधिकएमानसिक व शारीरिक विकास की बहुत ही जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज समाज मे आपसी भाईचारे व सौहार्द को बनाये रखने की बहुत ही आवश्यकता है।