शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

चंडीगढ़-मनाली हाईवे: पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ पर हाईवे पूरी तरह धंसा, यातायात बंद

Share

Mandi News: चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से बंद हो गया है। पंडोह डैम के समीप कैंची मोड़ पर हाईवे का बड़ा हिस्सा पूरी तरह धंस गया है। बीती रात हुई भारी बारिश के कारण यह हादसा हुआ। अब इस स्थान पर पैदल चलने के लिए भी रास्ता नहीं बचा है।

मरम्मत में लगेगा लंबा समय

बनाला में पहले से पत्थर गिरने के कारण हाईवे बंद था। उसे बहाल करने का काम चल रहा था। कैंची मोड़ पर नया धंसाव आने से स्थिति और गंभीर हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मरम्मत कार्य में काफी समय लग सकता है। वैकल्पिक मार्ग तैयार करना भी चुनौतीपूर्ण होगा।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश: विधानसभा सत्र से पहले भाजपा का हल्ला बोल, जॉब ट्रेनी पॉलिसी पर सरकार को घेरा

वैकल्पिक मार्ग से चल रहा यातायात

कटौला मार्ग से अभी यातायात चल रहा है। छोटे वाहनों को एक-एक घंटे के अंतराल में भेजा जा रहा है। यह कुल्लू-मनाली का अब एकमात्र कनेक्टिंग रूट बचा है। हालांकि यह मार्ग भी अक्सर बारिश में बंद हो जाता है। बड़े वाहनों को नौ मील के पास रोक कर रखा गया है।

पिछले साल भी आई थी ऐसी समस्या

वर्ष 2023 में भी इसी क्षेत्र में ऐसी ही समस्या आई थी। तब हाईवे को बहाल करने में आठ महीने का समय लगा था। उस समय हाईवे का बड़ा हिस्सा पंडोह डैम में समा गया था। अब नया धंसाव पिछले साल की घटना से भी अधिक गंभीर बताया जा रहा है। प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती उत्पन्न हो गई है।

यह भी पढ़ें:  टायर फटने से हादसा: चंबा में 34 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत; पुलिस कर रही मामले की जांच
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News