Chamba News: चंबा जिला प्रशासन ने भारी बारिश के बाद फंसे हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित होने की सूची जारी की है। प्रशासन ने गुरुवार देर शाम इन लोगों के नाम, पते और मोबाइल नंबरों की जानकारी सार्वजनिक की। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के नागरिक शामिल हैं।
चार दिन बाद बहाल हुई संचार सेवाएं
जिला प्रशासन के अनुसार चंबा में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाएं चार दिन के बाद बहाल हुई हैं। इसके साथ ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त चंबा-भरमौर मार्ग को भी बहाल करने का काम तेज गति से चल रहा है। मार्ग के पूरी तरह खुलते ही सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
हवाई सेवा का भी विकल्प
प्रशासन ने बताया कि आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को निकालने के लिए हवाई सेवा का भी उपयोग किया जा सकता है। जारी की गई सूची में शामिल लोगों के स्वजनों से अपील की गई है कि वे संबंधित व्यक्तियों को उनके सुरक्षित होने की जानकारी प्रदान करें। सबसे अधिक संख्या हिमाचल प्रदेश और पंजाब के नागरिकों की है।
सूची में शामिल हैं विवरण
जारी की गई सूची में फंसे हुए सभी लोगों का पूरा विवरण दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से इस जानकारी का उपयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील की है। राहत और बचाव कार्य पूरी क्षमता के साथ जारी हैं और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।



तीसरी लिस्ट






