Australia News: अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर बॉन्डी बीच पर गोलीबारी की घटना हुई है। इस ब्रेकिंग न्यूज ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। हमले के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो काफी डरावने हैं। ब्राउन यूनिवर्सिटी गोलीबारी के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है।
मोमबत्तियां जलाने जुटे थे लोग
आरटी (RT) की रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। बीच पर यहूदी समुदाय के 2,000 लोग मौजूद थे। वे वहां मोमबत्तियां जलाने के लिए इकट्ठा हुए थे। तभी वहां हथियारबंद घुसपैठिए घुस आए। उन्होंने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस घटना से लोग दहशत में हैं और जान बचाने के लिए भागते दिखे।
पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है। बॉन्डी बीच से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का ऑपरेशन अभी भी जारी है। प्रशासन ने आम लोगों से सख्त अपील की है। लोगों को उस इलाके से दूर रहना चाहिए। पुलिस ने नागरिकों को निर्देशों का पालन करने और सुरक्षा घेरा (Police Line) पार न करने की सलाह दी है।
