आज कांगड़ा के धर्मशाला में अजब आत्महत्या का केस सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लड़के नाम गौरव कुमार था और दाड़ी गांव का रहने वाला था। मृतक पास के किसी स्कूल में नौकरी करता था। पिछले कल रात को मृतक अपनी ड्यूटी से घर आया था और अपनी बाइक घर के बाहर हेलमेट सहित खड़ी कर गया था। उसके बाद मृतक घर से चला गया था और पूरी रात मृतक का कोई पता नही चला था। सुबह जब एक आदमी अपनी गौशाला गया तो उसने मृतक को पेड़ पर लटका पाया।
उस आदमी ने पूरे गांव को इक्कठा किया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लिए और सभी के बयान दर्ज करके धर्मशाला पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन परिजनों की मांग पर मृतक को टांडा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मृतक गौरव के ऊपर कुछ समय पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। मृतक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका हुआ मिला है। मृतक के कपड़े बदले गए थे, उसको लड़की के कपड़े पहनाए गए थे। मृतक को दुप्पटे से लटकाया गया था। घरवालों को शक है कि गौरव की हत्या हुई है। मृतक के भाई से मिली जानकारी के मुताबिक जो कपड़े मृतक ने पहने थे वह उसकी बहन के थे और कुछ महीनों पहले घर से गायब हो गए थे। मृतक के पैरों में लड़की के सैंडल थे वह भी घर से ही गायब हुए थे और मृतक की बहन के थे। मृतक के पक्ष से सवाल उठाया जा रहा है कि आदमी दिन के उजाले में जुत्तों समेत पेड़ पर नही चढ़ सकता। तो मृतक लड़की की सैंडल के साथ 20-25 ऊपर पेड़ पर कैसे चढ़ गया।
उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजनों की मांग पर टांडा भेजा जा रहा है।