Chamba News: चंबा-माणी-सिडकुंड मार्ग पर बोलेरो वाहन के गहरी खाई में जा गिरने से इसमें सवार दो महिलाओं और एक दो वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है।
एक घायल महिला की गंभीर हाथ को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राजपुरा गांव के कुछ लोग निजी बोलेरो गाड़ी नंबर एचपी 10B-8051 में सवार होकर दुआट महादेव मंदिर के दर्शन करने के बाद वापिस घर लौट रहें थे। इसी दौरान रास्ते में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।