Kangra News: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के चुनाव में फिर से इतिहास दोहराया जाएगा तथा प्रदेश की सभी चारों लोकसभा सीटें भाजपा एक बड़े अंतर से जीतेगी। यह दावा हिमाचल प्रदेश विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पालमपुर के जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार मंडल के कार्यकर्ताओं, बूथ बालकों, बूथ अध्यक्षों और अन्य कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहे।
जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए लोकसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया है। पार्टी ने अब संगठन को चुस्त दुरुस्त बनाने की रणनीति को लेकर अंजाम देना शुरू कर दिया है।
आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा कोई कसर बाकी नहीं छोडऩा चाहती है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व सुलाह के विधायक विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक मुल्खराज प्रेमी, रवि धीमान, परवीन शर्मा, हरदत्त शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, राजेश राणु, अभिमन्यु भट्ट व विश्वचक्षु उपस्थित रहे।