मंगलवार, जनवरी 20, 2026
9.1 C
London

BJP को मिला नया ‘बॉस’, 2029 की जंग के लिए तैयार हुई ‘सुपर 30’ टीम; पत्नी ने कही भावुक बात

New Delhi News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नितिन नबीन आज यानी 20 जनवरी को आधिकारिक तौर पर पार्टी की कमान संभालेंगे। वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया में सिर्फ उन्हीं का नाम सामने आया। चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण के मुताबिक, उनके समर्थन में 37 सेट दाखिल हुए। आज उनकी ताजपोशी के साथ ही पार्टी 2029 के मिशन का आगाज करेगी।

युवा कंधों पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

नितिन नबीन अब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का नेतृत्व करेंगे। यह पार्टी के भविष्य की रणनीति का बड़ा हिस्सा माना जा रहा है। नितिन नबीन इस पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा नेताओं में से एक हैं। उनके साथ 8 महासचिव, 13 सचिव और 23 प्रवक्ताओं की फौज काम करेगी। करीब 14 करोड़ कार्यकर्ता अब उनके निर्देशों पर चलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नई टीम में 55 साल से कम उम्र के नेताओं का दबदबा रहेगा।

यह भी पढ़ें:  UP News: मुजफ्फरनगर में मंत्री के घर पर हंगामा, दलित छात्रा के लापता होने पर बवाल; हिंदू संगठन कल करेंगे महापंचायत

दिग्गजों के साथ बनाएंगे तालमेल

नबीन की जिम्मेदारी केवल संगठन चलाने तक सीमित नहीं होगी। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गजों के साथ कदम ताल मिलाकर चलना होगा। इससे पहले जेपी नड्डा ने यह काम बखूबी किया था। अब नबीन को सरकार और संगठन के बीच सेतु बनना होगा। यह बदलाव सिर्फ चेहरे का नहीं, बल्कि पार्टी की सोच का है।

इन राज्यों के ‘सेनापति’ करेंगे रिपोर्ट

देश भर के प्रदेश अध्यक्ष अब सीधे नितिन नबीन को रिपोर्ट करेंगे। संगठन का ढांचा अब नए नेतृत्व के हिसाब से काम करेगा। इनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • उत्तर प्रदेश: पंकज चौधरी
  • बिहार: संजय सरावगी
  • महाराष्ट्र: रवींद्र चव्हाण
  • राजस्थान: मदन राठौड़
  • मध्य प्रदेश: हेमंत विजय खंडेलवाल
  • कर्नाटक: विजयेंद्र येदियुरप्पा
  • दिल्ली: वीरेंद्र सचदेवा
    इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से सत शर्मा और दक्षिण में केरल के राजीव चंद्रशेखर भी नबीन की टीम का अहम हिस्सा होंगे।
यह भी पढ़ें:  Republic Day Chief Guest: 1955 में पाकिस्तानी मेहमान से 2026 में यूरोपीय संघ तक, गणतंत्र दिवस परेड का कूटनीतिक सफर

मोदी सरकार में भी बदलाव की आहट

संगठन में बदलाव के साथ ही मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। कई मंत्री 2021 से अपनी कुर्सी पर जमे हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ चेहरों को सरकार से संगठन में लाया जा सकता है। वहीं, संगठन में अच्छा काम करने वालों को मंत्री पद मिल सकता है। नितिन नबीन की ताजपोशी के बाद सरकार और संगठन दोनों में ‘सर्जरी’ की संभावना बढ़ गई है।

पत्नी बोलीं- हीरे की परख जौहरी को

पति की इस उपलब्धि पर पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सही व्यक्ति को चुना है। दीपमाला ने कहा कि हीरे की परख सिर्फ जौहरी को होती है। नितिन ने पार्टी के लिए दिन-रात एक कर दिया था। आज उन्हें उनकी कड़ी मेहनत का फल मिला है। परिवार के लिए यह गर्व का पल है।

Hot this week

शिमला में बड़ा फैसला: 120 रुपये का टिकट अब मिलेगा 57 में, मरीजों की जेब को मिली बड़ी राहत

Himachal News: शिमला के चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जाने...

वो ‘दोस्ती’ जिसे ममता भुलाना चाहती हैं! पीएम ने सिंगूर से खोला 28 साल पुराना राज

West Bengal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगूर की...

नाब�ालिग यौन शोषण

HARYANA NEWS: कुंजपुरा पुलिस ने एक ऐसे मामले में...

Related News

Popular Categories