24.1 C
Delhi
रविवार, दिसम्बर 3, 2023

सरकार बनाने के लिए भाजपा कर सकती है विधायकों की खरीद फरोख्त; विक्रमादित्य सिंह

- विज्ञापन -

कांग्रेस के महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने के बावजूद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी प्रत्याशियों से अलर्ट रहने के लिए कहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि बहुमत के करीब पहुंचती है तो ऐसी स्थिति में भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त करने, ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर अपने पाले में करने की ओछी हरकतें कर सकती है। भाजपा का हमेशा स्थायी सरकारों को गिराने का प्रयास रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 45 सीटें जीतेगी। अगर 35 के करीब सीटें रहती है तो भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग कर सकती है।

उन्होंने प्रदेश में चुनाव नतीजे आने से पूर्व हाईकमान में स्थिति संभालने के लिए पर्यवेक्षक हिमाचल भेजने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मणिपुर और गोवा में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने आशंका जताई कि आजाद प्रत्याशी के तौर पर जीतकर आने वाले उम्मीदवारों को भी अपने पक्ष में करने का प्रयास भाजपा कर सकती है। शुक्रवार को शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल पर विक्रमादित्य ने कहा कि चुनकर आने वाले विधायक और हाईकमान ही मुख्यमंत्री पर निर्णय लेंगे। पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे वे पूरा करेंगे। उन्होंने रामपुर जैसी घटनाओं पर संदेह जताया। कहा कि थ्री लेयर सिक्योरिटी के बावजूद यह जरूरी है कि चुनाव आयोग की देखरेख में ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

विक्रमादित्य ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। ओपीएस, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों-बागवानों की अनदेखी, भाजपा की जन विरोधी नीतियों, आम जनता से जुड़े मुद्दों और सरकार की नाकामियों को ध्यान में रखकर जनता ने मतदान किया है। युवाओं में इस बार भारी जोश देखने को मिला। कांग्रेस ने जो गारंटी दी थी, उसे कांग्रेस सरकार में आने पर पूरा करेगी। ओपीएस को बहाल किया जाएगा। उन्होंने पीएम के प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर केंद्र से सहयोग न मिलने के बयान को सांविधानिक मर्यादाओं के उलट करार दिया।

सरकार बनने पर होगी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच करवाई जाएगी, जिससे सच्चाई सामने आए। इसमें जो भी दोषी होगा, उसे नहीं बख्शा जाएगा।

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े

समाचार पर अपनी राय दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें