35.1 C
Delhi
गुरूवार, 21 सितम्बर,2023

सोलन जिला में भाजपा हुई सक्रिय, राजीव बिंदल बोले, एक ही परिवार की बनकर रह गई है कांग्रेस

- विज्ञापन -

Solan News: सोलन जिला में भाजपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व सांसद सुरेश कश्यप ने अर्की विधान सभा एवं कसौली विधान सभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की।

बैठकों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल व दोनों मंडलों के नेतागण उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कभी राष्ट्रव्यापी पार्टी थी जिसके 400-400 संसद सदस्य हुआ करते थे व देश के 20-25 राज्यों में जिनकी सरकारें हुआ करती थी, आज वह पार्टी लगातार रसातल की ओर जा रही है। देशभर में 2-3 राज्यों में इनकी सरकारें है और केन्द्र में भी 50 सांसदों से इन्हें गुजारा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है।

- Advertisement -

आपकी राय:

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

ताजा समाचार

- विज्ञापन -

लोकप्रिय समाचार