25.1 C
Delhi
शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023

छह मील में बाइक सवार पति-पत्नी को पहाड़ी से पत्थर गिरने से आई चोटें, दोनों जोनल हॉस्पिटल में भर्ती

Mandi News: चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह मील के पास एक बार फिर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है।

घटना वीरवार शाम 6:15 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बल्ह घाटी के भ्यारटा गांव निवासी चिंत राम और उसकी पत्नी माया देवी बाइक से नगवाईं से अपने रिश्तेदारों के घर से वापस आ रहे थे। जैसे ही वे छह मील के पास पहुंचे तो पहाड़ी से कुछ पत्थर इन पर आ गिरे।

- विज्ञापन -

हादसे में दोनों को चोटें आई हैं। माया देवी को टांगों, बाजू और मुंह पर और चिंत राम को टांग पर चोट लगी है। हादसे के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस से दोनों को जोनल अस्पताल लाया गया, जहां पर दोनों का उपचार जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया था। बाद में इसे बहाल कर दिया गया।

घायल चिंत राम ने एनएच को पूरी तरह से दुरुस्त करने की मांग उठाई है। बता दें कि बीते माह यहां चलती कार पर पत्थर गिरने से एक मासूम और उसकी मां की मौत हो गई थी। यहां पर हाईवे को दुरुस्त करने का कार्य तो चला हुआ है, लेकिन यहां से सफर जोखिम भरा है।

Share this News:

First Published on:

RightNewsIndia.com पर पढ़ें देश और राज्यों के ताजा समाचार, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड, खेल, राजनीति, धर्म, शिक्षा और नौकरी से जुड़ी हर खबर। तुरंत अपडेट पाने के लिए नोटिफिकेशन ऑन करें।

- विज्ञापन -
लोकप्रिय समाचार
- विज्ञापन -
इन खबरों को भी पढ़े
- विज्ञापन -