सोमवार, जनवरी 5, 2026
-1.4 C
London

बिजली महादेव: मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई है, मैं महादेव को छोड़कर कहां जा सकता हूं; महेश्वर सिंह

Himachal News: हिमाचल के कुल्लू में बिजली महादेव रोपवे के खिलाफ शुक्रवार को विशाल प्रदर्शन हुआ। सैकड़ों लोग रामशिला से ढालपुर मैदान तक रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। बिजली महादेव मंदिर कमेटी और रोपवे विरोध संघर्ष समिति ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। लोग ‘बिजली महादेव की जय’ और ‘रोपवे नहीं चाहिए’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने रोपवे निर्माण रद्द करने की मांग की।

महेश्वर सिंह का भावुक संबोधन

पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि उनकी बदनामी की साजिश रची गई। महादेव और रघुनाथ का गहरा जुड़ाव है। वे बिजली महादेव की लड़ाई में जनता के साथ हैं। सिंह ने साजिश का जल्द जवाब देने की बात कही। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में महादेव की भूमिका अहम है।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश बाढ़: मंडी में भारी बारिश से तीन मौतें, HRTC की बसें बहीं

सड़कों पर उतरा जनसैलाब

शुक्रवार सुबह 11:30 बजे रामशिला से रैली शुरू हुई। लोग अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड़ और सरवरी होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। दोपहर 12:30 बजे धरना शुरू हुआ। प्रदर्शन में खराहल घाटी और अन्य क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया। लोग रोपवे के खिलाफ एकजुट होकर नारेबाजी करते रहे।

रोपवे का कड़ा विरोध

महेश्वर सिंह, राम सिंह, विनेंद्र जम्बाल, दानवेंद्र सिंह, सुरेश नेगी और फतेह सिंह राणा ने कहा कि रोपवे किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे। पहले भी तीन बार विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। प्रशासन के जरिए केंद्र और राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। नेताओं ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो और सख्त कदम उठाएंगे।

यह भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार, कहा, भाजपा का बालूगंज में खुला सेल रच रहा बदनाम करने की साजिश

Hot this week

Gold Price Prediction 2026: क्या 1.70 लाख तक पहुंचेगा सोना? निवेशकों की धड़कनें बढ़ीं

Business News: साल 2025 में सोने-चांदी ने निवेशकों को...

हिमाचल को 700 करोड़ का झटका: मनरेगा की जगह आई नई स्कीम, खाली होगा खजाना?

Himachal News: केंद्र सरकार के एक फैसले से हिमाचल...

Related News

Popular Categories