शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

बिहार: सुपौल में महिला डांसर के साथ तीन लोगों के किया सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती कराकर हुए फरार

Share

Supaul News: बिहार के सुपौल जिले में एक महिला डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन आरोपियों ने गुरुवार रात महिला को सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने पर आरोपियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गए।

यह घटना लक्ष्मीनिया पंचायत के कलिकापुर गांव में हुई। महिला विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांस करने गई थी। रात करीब दो बजे वह घर लौट रही थी कि चिंटू नामक युवक ने उसे बहलाया। उसने महिला को एक सुनसान स्थान पर ले गया जहां दो अन्य युवक पहले से मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  शिमला पुलिस: दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार; दूसरे को नोटिस पर छोड़ा

तीनों आरोपियों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने पीड़िता की पिटाई भी की। महिला की हालत गंभीर होने पर आरोपी उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। उन्होंने अस्पताल में गलत नाम और पता दर्ज कराया और वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की। एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई। पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि वह जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

यह भी पढ़ें:  बड़ा खुलासा: फरीदाबाद में डॉक्टर के घर से 300 किलो आरडीएक्स बरामद, गुजरात में जहर से हमले की रची जा रही थी साजिश
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News