शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

बिग बॉस 19: सलमान खान के शो का टीजर जारी, नया लोगो भी हुआ रिवील

Share

Entertainment News: बिग बॉस के प्रशंसक नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने आखिरकार बिग बॉस 19 की पहली आधिकारिक घोषणा कर दी है। सलमान खान के इस चर्चित रियलिटी शो के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है। जियो हॉटस्टार ने एक टीजर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें शो का नया लोगो सामने आया है। आइए जानते हैं कि इस टीजर में क्या खास है।

सलमान खान की वापसी

सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस 19 के साथ टीवी पर धमाल मचाने को तैयार हैं। खतरों के खिलाड़ी 15 के रद्द होने के बाद खबर आई थी कि यह सीजन करीब पांच महीने तक चलेगा। इसमें सलमान तीन महीने तक होस्ट करेंगे, जबकि बाकी समय अन्य होस्ट नजर आ सकते हैं। मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स को चुनने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Kantara Chapter 1 Box Office Collection: पहले हफ्ते में ही फिल्म ने कमाए 300 करोड़ रुपये; पढ़ें डिटेल

बिग बॉस 19 का टीजर रिलीज

जियो हॉटस्टार ने बिग बॉस 19 का पहला टीजर वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के साथ नए सीजन की आधिकारिक घोषणा हुई है। मेकर्स ने शो को ताजगी देने के लिए इसका लोगो बदल दिया है। टीजर के कैप्शन में लिखा गया, ‘काउंटडाउन शुरू, जल्द होगा अराजकता का दौर!’ यह टीजर फैंस में उत्साह बढ़ा रहा है।

नया लोगो कैसा है?

बिग बॉस 19 का नया लोगो रंगों का अनोखा मिश्रण है। इसमें सफेद, नीला, पीला, गुलाबी और बैंगनी जैसे रंग शामिल हैं। फैंस उत्सुक हैं कि क्या यह लोगो शो की थीम को भी प्रभावित करेगा। यह बदलाव कई सालों बाद किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Hera Pheri 3: अक्षय कुमार ने परेश रावल के साथ विवाद की अफवाहों का खंडन किया, जानें क्या कहा

बिग बॉस 18 का विनर

पिछले सीजन यानी बिग बॉस 18 की ट्रॉफी करणवीर मेहरा ने जीती थी। हालांकि, फैंस को लग रहा था कि विवियन या रजत दलाल में से कोई विनर बनेगा। कुछ दर्शकों ने मेकर्स पर करणवीर को जिताने का आरोप भी लगाया था।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News