मंगलवार, जनवरी 6, 2026
1.7 C
London

सावधान! अगले 7 दिन जम जाएगा उत्तर भारत, शीतलहर और घने कोहरे को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट जारी

India News: देशभर में कड़ाके की ठंड का सितम शुरू हो गया है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 5 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में घना कोहरा छाया रहेगा। 7 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित कई राज्यों में भीषण शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। शीतलहर और कोहरे के दोहरे वार ने आम जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। विजिबिलिटी कम होने से यातायात पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

7 जनवरी को इन राज्यों में ‘कोल्ड वेव’ का कहर

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 जनवरी को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप रहेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी पारा तेजी से गिरेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय गलन और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी: बिहार रैली में मां के अपमान पर बोले, पूरे देश की माताओं को लगी है चोट

घने कोहरे को लेकर येलो और रेड अलर्ट

07 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में ‘बहुत घना कोहरा’ रहने की आशंका है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों (असम, मेघालय, नागालैंड) में भी घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश और ओडिशा में भी धुंध की मोटी चादर बिछी रहेगी, जिससे विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच सकती है।

यूपी-बिहार और राजस्थान का हाल

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के भीतर तापमान और गिरने की उम्मीद है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन रात और सुबह के समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड बरकरार रहेगी। बिहार में पटना और गया समेत कई जिलों में 10 जनवरी तक ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान में भी मौसम का मिजाज काफी सख्त है। जयपुर का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जैसलमेर और बाड़मेर को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  विजय: करूर भगदड़ पीड़ित परिवारों को टीवीके ने दिए 20-20 लाख रुपये, 41 लोगों की हुई थी मौत

पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली में गलन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुष्क मौसम के बावजूद भीषण ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में लोग इस सीजन की पहली बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ा है। हालांकि, सुबह और रात की गलन अभी कम नहीं हुई है। उत्तराखंड के केदारनाथ जैसे ऊंचे क्षेत्रों में पाला और बर्फबारी जारी है, जिससे निचले इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

Hot this week

Related News

Popular Categories