बुमराह और अक्षर की सैलरी घटी तो BCCCII ने मचाया बवाल, अब बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरा मामला

Cricket News: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर अक्षर पटेल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उनकी सैलरी कम हो गई है। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड इन खिलाड़ियों की सैलरी बढ़ाने पर विचार कर रहा है। बीसीसीआई अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर चर्चा जोरों पर है।

बुमराह को क्यों घटी सैलरी?

बीसीसीआई नेहाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की श्रेणियों में बदलाव किया है। संगठन ने ‘ए प्लस’ कैटेगरी को खत्म कर दिया है, जिसके तहत बुमराह को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते थे। अब वह ‘ग्रेड ए’ में हैं, जहां सिर्फ 5 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई इस बात का हल निकाल रही है कि कैसे बुमराह को उनके हक का पैसा दिया जाए। बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि कुछ और खिलाड़ी भी हैं जिनकी सैलरी कम हुई है और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जल्द बदलाव हो सकता है।

अक्षर पटेल को भी मिलेगा फायदा?

अक्षर पटेल टी20 टीम केउपकप्तान हैं और उन्होंने दो टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई है। इसके बावजूद वह ‘ग्रेड सी’ में हैं, जहां उन्हें सिर्फ एक करोड़ रुपये मिलते हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने उनकी सैलरी कम होने पर सवाल उठाए थे। अगर बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बदलाव करती है तो अक्षर पटेल को भी ज्यादा सैलरी मिल सकती है।

बीसीसीआई का नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट: कौन किस ग्रेड में?

बीसीसीआई द्वाराजारी नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की श्रेणियां इस प्रकार हैं:

· ग्रेड ए (5 करोड़): शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
· ग्रेड बी (3 करोड़): रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर
· ग्रेड सी (1 करोड़): अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़

Hot this week

Related Articles

Popular Categories