शुक्रवार, दिसम्बर 19, 2025

Baba Vanga: नास्त्रेदमस से लेकर रयो तत्सुकि तक, इन 5 भविष्यवक्ताओं ने हिला दी दुनिया

Share

New Delhi News: भविष्य देखने वालों की कहानियां सदियों से लोगों को हैरान करती रही हैं। बुल्गारिया की Baba Vanga और फ्रांस के नास्त्रेदमस का नाम इसमें सबसे ऊपर आता है। इनकी कही बातें आज भी बहस का विषय बनी रहती हैं। इनकी भविष्यवाणियां अक्सर बड़ी घटनाओं के आसपास सच साबित होती दिखती हैं। आइए जानते हैं दुनिया के 5 सबसे चर्चित भविष्यवक्ताओं के बारे में।

नास्त्रेदमस की रहस्यमयी पहेलियां

फ्रांस के नास्त्रेदमस 16वीं सदी के मशहूर भविष्यवक्ता थे। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध किताब ‘लेस प्रोफेटीस’ में भविष्य का जिक्र किया था। वे कभी भी सीधे तौर पर भविष्यवाणी नहीं करते थे। उनकी बातें संकेतों और पहेलियों में छिपी होती थीं। इसके बावजूद दुनिया की हर बड़ी आपदा को लोग उनकी भविष्यवाणियों से जोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें:  दिवाली सुरक्षा: अग्निशमन विभाग ने जारी की एडवाइजरी, पटाखे चलाते समय बरतें यह सावधानियां

महसूस करके बताती थीं बाबा वेंगा

Baba Vanga समय से परे देखने की अद्भुत क्षमता रखती थीं। वे आंखों से नहीं बल्कि चीजों को महसूस करके जवाब देती थीं। पिछले 30 सालों में उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इनमें बड़े आतंकी हमले और राजनीतिक बदलाव शामिल हैं। आज भी उन पर कई डॉक्यूमेंट्री बनाई जाती हैं।

सपनों में भविष्य देखती हैं रयो

जापान की रयो तत्सुकि का दावा है कि उन्हें सपनों में आने वाली घटनाएं दिखाई देती हैं। एशिया में सुनामी और भूकंप को लेकर उनके दावे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए हैं। वे इसे चमत्कार नहीं बल्कि एक ‘संवेदनशील चेतावनी’ मानती हैं। उनका कहना है कि भविष्य को बदला जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  असम भूकंप: नवजात शिशुओं की जान बचाने के लिए नर्सों की बहादुरी की हो रही सराहना, देखें वायरल वीडियो

नींद में जवाब देते थे एडगर केसी

अमेरिका के एडगर केसी ‘स्लीपिंग प्रॉफेट’ के नाम से मशहूर थे। वे गहरी नींद जैसी अवस्था में जाकर सवालों के जवाब देते थे। उनका मानना था कि इस दौरान उनका दिमाग सूचना के स्रोत से जुड़ जाता है। उन्होंने बीमारियों के इलाज से लेकर दुनिया की राजनीति तक हजारों बातें बताईं।

तारीख के साथ बताते हैं जस्टिन

जुनीओर जस्टिन को सपनों में भविष्य का एकदम साफ चित्र दिखाई देता है। उन्होंने अर्थव्यवस्था और वैश्विक संघर्षों पर कई सटीक जानकारी दी है। उनकी भविष्यवाणियों में एक खास बात होती है। वे घटना की तारीख, समय और दिशा जैसी विशिष्ट बातें भी बताते हैं।

Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News