शनिवार, दिसम्बर 20, 2025

Ayodhya: भगवान राम को ‘मुस्लिम’ बताने पर भड़के संत, टीएमसी विधायक की जीभ काटने की दी धमकी

Share

Ayodhya News: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक मदन मित्रा के एक बयान ने Ayodhya में भूचाल ला दिया है। विधायक ने भगवान राम को मुसलमान बताया है। इस पर Ayodhya के संतों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। भाजपा ने इसे हिंदू धर्म का घोर अपमान बताया है। संतों ने विधायक की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मदन मित्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जीभ काटने की चेतावनी

महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मदन मित्रा की मानसिकता खराब हो गई है। उनके अंदर बाबर की आत्मा घुस गई है। संत ने गुस्से में कहा कि ऐसे लोगों की जीभ काट लेनी चाहिए। अगर जीभ नहीं रहेगी तो वे बोल नहीं पाएंगे। Ayodhya के संतों ने इसे सनातनी आस्था के साथ खिलवाड़ बताया है।

यह भी पढ़ें:  ब्रेकिंग न्यूज: मेरठ में महिला डॉक्टर हिरासत में, 6 दिसंबर को लेकर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

मस्जिदों में पूजा करने की चुनौती

आर्य संत वरुण दास जी महाराज ने भी विधायक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भगवान राम केवल ईश्वर हैं। अगर विधायक उन्हें मुसलमान मानते हैं, तो मस्जिदों में उनकी पूजा शुरू करवाएं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से मस्जिदों में राम की सेवा करने का आह्वान किया। संत ने कहा कि मदन मित्रा को बुद्धि शुद्धि की सख्त जरूरत है।

नदी में फेंकने और कानून की मांग

करपात्री महाराज ने विधायक को सरयू नदी में फेंकने की चेतावनी दी है। उन्होंने पूछा कि विधायक के पास इस दावे का क्या प्रमाण है? वहीं, सीताराम दास जी महाराज ने पीएम मोदी से कठोर कानून की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वालों की संपत्ति जब्त होनी चाहिए। Ayodhya में इस बयान को लेकर भारी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:  अटल कैंटीन: दिल्ली में 25 दिसंबर से मिलेगा 5 रुपये में पौष्टिक भोजन
Poonam Sharma
Poonam Sharma
एलएलबी और स्नातक जर्नलिज्म, पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव।

Read more

Related News