7.4 C
Shimla
Thursday, March 23, 2023

चरस मामले में फरार आरोपी को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर हमला, आरोपी फिर हुआ फरार

Chamba News: चरस मामले में फरार आरोपी को पकड़ने गए पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर गुज्जर समुदाय के लोगों ने आरोपी को मौके से भगा दिया। मामला चंबा जिले के पल्युर गांव का है। लोगों की पुलिस कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी हो गई।

पल्युर निवासी रुस्तम के खिलाफ करीब दो वर्ष पहले पंजाब की अदालत में चरस को लेकर मामला दर्ज है। वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तबसे पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है। अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चंबा के पल्युर पहुंचा है। इस पर पंजाब पुलिस के दो जवान उसे पकड़ने के लिए चंबा पहुंचे। सदर थाना से भी मदद के लिए पुलिस कर्मी भेजे गए। आरोपी के ठिकाने पर पुलिस के दबिश देते ही गुज्जर समुदाय के लोग वहां इकट्ठा हो गए। इनमें कुछ लोग आरोपी के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।

लोगों ने पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुलिस उसे पकड़कर ले जाने लगी तो लोगों ने पुलिस पर ही धावा बोल दिया। पुलिस से हाथापाई कर लोगों ने आरोपी को भगा दिया। पुलिस ने आरोपी को भगाने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Latest news
Related news