26.1 C
Delhi
गुरूवार, जून 1, 2023
spot_imgspot_img

Assam HSLC 10th result 2023: असम बोर्ड ने जारी किया 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, प्रदेश भर में हिरदम ठाकुरिया ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट

Click to Open

Published on:

Assam HSLC 10th result 2023: असम के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने आज 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट कर किया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org और resultassam.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Click to Open

बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा।

इतने हुए पास

असम बोर्ड की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 4 लाख से अधिक बच्चों ने भाग लिया है। साल 2022 में 4 लाख 19 हजार 887 बच्चों ने असम बोर्ड की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। इसमें 2,17,012 लड़कियां और 1,88,570 लड़के शामिल थे। इस साल असम बोर्ड 10वीं में कुल 72.69 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए हैं। असम बोर्ड 10वीं के नतीजों में लड़के, लड़कियों से आगे रहा जहां 74.71 फीसदी छात्र 10वीं में पास हुए, वहीं लड़कियों का पास प्रतिशत 70.96 % रहा है।

जानें टॉपर्स

असम बोर्ड 10वीं में शंकर देव शिशु निकेतन स्कूल की छात्रा Hridam Thakuria ने 596 स्कोर के साथ पहली रैंक हासिल की है। दूसरी रैंक में नागांव जिले की इशरत फरिहा, नलबाड़ी की लकी देवी चौधरी, नलबाड़ी की मनमिता सरमा और चराइदेव के आदित्य अनुपम कोंवर, जिन्होंने सभी 593 अंक हासिल किए हैं। तीसरी रैंक संयुक्त रूप से नीलुफर रहमान, अनिंदिता बोराह और मृगांका भट्टाचार्य ने हासिल की है, जिन्होंने 592 अंक हासिल किए हैं।

इस जिले का सबसे बेहतर रिजल्ट

असम बोर्ड 10वीं के जिले-वाइज नतीजों की बात करें तो चिरांग जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा 88.68% रहा है। वहीं धुबरी क्षेत्र का रिजल्ट सबसे खराब 63.35 फीसदी रहा।

Assam HSLC 10th result 2023 Direct Linkhttps://resultsassam.nic.in/hslcresult.aspx

Assam Board 10th Result 2023: ऐसे कर सकेंगे चेक

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं।
  • रिलीज होने पर ‘असम एचएसएलसी 10वीं रिजल्ट 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें. फिर सबमिट पर क्लिक करें।
  • असम बोर्ड एचएसएलसी परिणाम 2023 को स्क्रीन पर जारी किया जाएगा।
  • रिजल्ट देखें और इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।
Click to Open

Your Comment on This News:

Latest news
Click to Openspot_img
Related news
Please Shere and Keep Visiting us.
Click to Open